Saturday, October 17, 2026
Home Hoshiarpur परिवार की तरह करूंगी अपने वार्ड के लोगों की सेवा: पूनम रतु

परिवार की तरह करूंगी अपने वार्ड के लोगों की सेवा: पूनम रतु

मुकेरियां (द स्टैलर न्यूज़)। मुकेरियां के वार्ड नं 11 से समाज सेविका पूनम रतु ने एक प्रैस विज्ञप्ति में कहा कि वार्ड के लोगों की हर समस्या का समाधान किया जाएगा। पूनम रत्तु वार्ड नं 11 से संभावित नगर कौंसिल की उम्मीदवार है। उन्होंने बताया कि उनका परिवार पहले भी समाज सेवा के तौर पर जाना जाता है, अब वह वार्ड के लोगों की सेवा करने हेतु आगे आई है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि उनके परिवार सदस्य युवा अकाली दल के राष्ट्रीय महासचिव सर्बजोत सिंह साबी के नेतृत्व में अकाली दल में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि वह पार्टी एवं लोगों के हित्तों के लिए कार्य करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here