Wednesday, October 14, 2026
Home Hoshiarpur आज भारत ने पूरे विश्व को दिखाई राह, ऐतिहासिक एवं गौरव का...

आज भारत ने पूरे विश्व को दिखाई राह, ऐतिहासिक एवं गौरव का दिन: शास्त्री

दातारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आज वैश्विक माहामारी कोरोनावायरस के खिलाफ जंग में भारत में जीत का आगाज हो रहा है यह हम भारतवासियों के लिए बहुत ही ऐतिहासिक एवं गौरव का दिन है। भाजपा के जिला महामंत्री सतपाल शास्त्री ने कहा कि आज 16 जनवरी का दिन हमारे देश के लिए गौरवमयी दिन के रूप में याद किया जाएगा। उन्होंने कहा क्योंकि इस दिन से हमारे देश के वैज्ञानिकों और डॉक्टरों की अथाह मेहनत के कारण कोरोना वायरस से नागरिकों को बचाने के लिए कोवैक्सीन और कोविशीलड लगाने का काम तीन हजार से अधिक केन्द्रों में आरंभ हो रहा है।और सबसे पहले यह संजीवनी सेहत कर्मचारियों को लगाया जाएगा। उन्होंने कहा प्रभु से प्रार्थना है कि यह वैक्सीन हमारे देश के साथ साथ पूरे विश्व के लिए भी कोरोना को हराने के लिए संजीवनी बने और विश्व इस रोग से मुक्त हो।

Advertisements

उन्होंने कहा हमें अपने ओजस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस बात पर भी अमल करना होगा जो उन्होंने कहा है कि पहले मैंने कहा था दवाई नहीं तो ढिलाई नहीं, अब मैं कह रहा हूं कि दवाई भी और कड़ाई भी। साल 2021 का मंत्र दवाई भी और कड़ाई भी होगा। शास्त्री ने कहा जब यह टीके शत-प्रतिशत सकारात्मक परिणाम देने लग पड़ेंगे तो इससे देश के हालात वैसे ही हो जाएंगे जैसे कि कोरोना काल से पहले थे। जब तक इसके शत-प्रतिशत सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आते, तब तक कड़ाई जरूरी है। उन्होंने कहा हमारे वैज्ञानिकों की बदौलत आज भारत फिर से कोरोना की विभीषिका से मुक्ति के लिए विश्व में अग्रणी साबित हुआ है जो हर भारत वासी के लिए गौरव की बात है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here