4 महीने बाद पाकिस्तान से घर लौटी 36 वर्षीय महिला, परिवार में खुशी का माहौल

जम्मू/राजौरी (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: अनिल भारद्वाज। एक भारतीय महिला जो अनजाने में भारत-पाक नियत्रंण सीमा को पार कर पाकिस्तान के कब्जे बाले कश्मीर (पाक अधिकृत कश्मीर) में चली गई थी। कल वीरवार को चार महीने बाद अपने घर लौट आई है। महिला के सलामत घर वापस आने पर परिवार व सगे संबंधियों में खुशी का माहौल है। पिछले वर्ष सितंबर महीने में 36 वर्षीय जऱीना बी पुत्री कतेबदीन भट्टी नियंत्रण सीमा को लांग कर पार हो गई थी और इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस थाना में दर्ज कर जांच व तलाशी अभियान चला दिया गया था।

Advertisements

जम्मू-कश्मीर के जिला पुंछ की मंडी तहसील के गांव चेला निवासी इस महिला की सूचना पाकिस्तान के कब्जे बाले कश्मीर से आई तो पुलिस व भारतीय सेना अधिकारियों ने पाकिस्तान अधिकारियों से उक्त महिला को वापस भेजने की मांग रखी। चार महीने चली जांच कार्रवाई के उपरांत पुंछ निवासी महिला को भारत भेजा गया। महिला के वापस घर आने से पहले भारतीय सेना व पाकिस्तान सेना अधिकारियों की भारत-पाक नियंत्रण सीमा के जीरो क्रासिंग पॉइंट चाकन दा बाग में लिखित व डिजिटल वीडियो ग्राफी हुई।

उसके उपरांत इस महिला को पाकिस्तान की पुलिस ने अपने वाहन में सवार कर जीरो क्रासिंग पॉइंट पहुंचाया महिला के हाथ में एक बैग था जिसके ऊपर पाकिस्तान का झंडा का निशान था जो पाकिस्तान ने घर वापसी के दौरान उसे दिया गया था और आगे जेके पुलिस खड़ी थी और उन्होंने अपने वाहन में बिठाकर महिला को चिकित्सा जांच के लिए सरकारी अस्पताल लाया और उपरांत अगली कानूनी कार्रवाई पूरी होने पर घर पहुंचाया। पुलिस अधिकारी पुंछ ने जानकारी देते हुए कहा कि 36-37 वर्ष की यह महिला अनजाने में नियंत्रण सीमा को पार कर पाक चली गई थी और पाकिस्तान ने चार माह के बाद वापसी की है। महिला की मेडिकल जांच व हाल-चाल जानने पर इसे परिवार के सुपुर्द किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here