Friday, October 9, 2026
Home Jammu & Kashmir जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सी.आर.पी.एफ काफिले पर हमला, 18 जवान शहीद, कई...

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सी.आर.पी.एफ काफिले पर हमला, 18 जवान शहीद, कई घायल

जम्मू-कश्मीर (अनिल भारद्वाज)। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में श्रीनगर राज मार्ग पर लेथपोरा के समीप आतंकियों द्वारा सी.आर.पी.एफ. के काफिले को निशाना बनाते हुए उन पर हमला किया गया। अभी तक प्राप्त जानकारी अनुसार हमले में करीब 18 जवानों के शहीद होने और 30 के करीब के गंभीर रुप से घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है। घायलों को सेना के हैलीकाप्टर से श्रीनगर के सेना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Advertisements

इस मार्ग पर आवाजाही रोक दी गई है और हमलावरों की तलाश के लिए संयुक्त सर्च आप्रेशन चलाया जा रहा है। काफिले पर आर.डी.एक्स से भरी कार टकराई गई, जिससे इतना बड़ा धमाका हुआ कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और चरमपंथियों द्वारा किया गया अब तक का सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है। राजनीतिक तौर से यह मार्ग अतिमहत्वपूर्ण है और यहां पर हर समय सुरक्षा बल तैनात रहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here