Friday, October 23, 2026
Home Hoshiarpur सोनालिका ग्रुप का समाज के उत्थान व सेवाकार्यों में अहम योगदान: खन्ना

सोनालिका ग्रुप का समाज के उत्थान व सेवाकार्यों में अहम योगदान: खन्ना

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। लाला सुंदर दास चैरीटेबल सोसायटी फार डेफ एंड म्यूट द्वारा स्थानीय हरियाना रोड पर बनवाए जा रहे सुंदर आश्रम के निर्माण हेतु 5 लाख के अनुदान का पहला चैक भेंट करने पर सोसायटी के चेयरमैन व भाजपा हिमाचल प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने श्री मित्तल का धन्यवाद किया। इस मौके पर श्री खन्ना ने कहा कि सोनालीका ग्रुप का समाज के उत्थान व सेवाकार्यों में अहम योगदान है।

Advertisements

इस संबंधी सोसायटी के महामंत्री उमेश जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि सोसायटी के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना गत दिनों श्री अमृतसागर मित्तल सेे मिले थे तथा उन्होंने सुंदर आश्रम के निर्माण संबंधी विस्तृत जानकारी दी थी जिसके चलते श्री मित्तल ने इस आश्रम के निर्माण में पूर्ण सहयोग तथा मार्गदर्शन देने का आश्वासन दिया था। इसी संदर्भ में श्री मित्तल ने 5 लाख के अनुदान का पहला चैक श्री खन्ना को भेंट किया है। सोसायटी के प्रधान गोपी चंद कपूर तथा महामंत्री उमेश जैन ने पूरी सोसायटी की तरफ से श्री अमृतसागर मित्तल का अनुदान के लिए धन्यवाद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here