Sunday, October 11, 2026
Home Jammu & Kashmir 78 लोगों को दूसरे दिन लगी कोविड वैक्सीन

78 लोगों को दूसरे दिन लगी कोविड वैक्सीन

जम्मू/राजौरी (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: अनिल भारद्वाज। मेडिकल ब्लॉक में कोविड वैक्सीन लगाने का कार्य दूसरे दिन भी जारी रहा जिसमें 78 लोगों को जिनमें स्वास्थ्य कर्मियों ,आंगनवाड़ी वर्करों तथा आशा वर्करों को यह वैक्सीन लगाई गई।

Advertisements

सरकारी अस्पताल कालाकोट में लगाई जा रही इस कोविड वैक्सीन के प्रति जानकारी देते हुए ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर अशफाक ने बताया कि 2 दिन से कालाकोट में कोविड वैक्सीन लगाने का कार्य हो रहा है और आज दूसरे दिन 78 लोगों को यह वैक्सीन लगा लगाई गई जिनमें स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी आंगनवाड़ी वर्कर तथा आशा वर्कर को यह वैक्सीन लगाई गई।

वही बीएमओ ने बताया कि कोविड वैक्सीन लगाने का कार्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी जारी रहेगा और पहले के इस शुरुआती दौर में कोविड वैक्सीन स्वास्थ्य कर्मियों ,आंगनवाड़ी वर्करों तथा आशा वर्करों को यह वैक्सीन लगाई जा रही है और कोई कोविड वैक्सीन लगाने का यह कार्य अभियान हमारा अभी जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here