Monday, October 12, 2026
Home Jammu & Kashmir खुशखबरी: कटरा से श्रीनगर तक दौड़ेगी Vande Bharat

खुशखबरी: कटरा से श्रीनगर तक दौड़ेगी Vande Bharat

श्रीनगर (द स्टैलर न्यूज़)। कटरा स्टेशन से श्रीनगर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलने वाली है। वंदे भारत एक्सप्रेस को अन्य ट्रेनों से अलग डिजाइन किया है। इसके लिए रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने अंतिम निरीक्षण शुरू कर दिया है। मिली जनकारी अनुसार दो दिन पहले ही रेलवे ने इस ट्रैक से ट्रेन चलाई। वंदे भारत कटरा से सुबह 8:10 बजे चलेगी और 11:20 बजे श्रीनगर पहुंचेगी।

Advertisements

मेल एक्सप्रेस 7 दिन चलेगी, जो कटरा से 9:50 पर खुलेगी और 1:10 पर श्रीनगर पहुंचेगी। इसके अलावा एक अन्य मेल एक्सप्रेस कटरा रोजाना चलेगी। जो दोपहर 3 बजे खुलेगी और शाम 6:20 बजे श्रीनगर पहुंचेगी। श्रीनगर से मेल एक्सप्रेस सुबह 8:45 बजे खुलेगी और 12:05 बजे कटरा पहुंचेगी। वंदे भारत दोपहर 12:45 बजे श्रीनगर से चलकर 3:55 पर कटरा रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। रेलवे सुरक्षा आयुक्त दिनेश चंद्र देशवाल ने कटरा से रियासी तक 16.5 किलोमीटर ट्रैक का ट्राली इंस्पेक्शन किया।

वहीं, आज सीआरएस स्पेशल ट्रेन द्वारा कटरा से रामबन के बनिहाल का निरीक्षण किया। कटरा में सबसे चुनौतीपूर्ण और खास 3.2 किलोमीटर लंबी टी-1 का निर्माण था। मां वैष्णो देवी के त्रिकुटा पर्वत के नीचे बनी इस टनल में लगातार हो रहा पानी का रिसाव सबसे बड़ी परेशानी थी। हालांकि अब पानी के रिसाव को टनल के दोनों तरफ मोड़ दिया गया है। वंदे भारत ट्रेन अपना सफर करीब 3 घंटे 10 मिनट में पूरा करेगी। इसके अलावा मेल एक्सप्रेस ट्रेन करीब 3 घंटे 20 मिनट का समय लेगी। वंदे भारत ट्रेन को हफ्ते में छह दिन चलाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here