Saturday, October 17, 2026
Home Hoshiarpur स्वास्थ्य व आशा वर्कर कर्मियों की कड़ी मेहनत से ही देश हुआ...

स्वास्थ्य व आशा वर्कर कर्मियों की कड़ी मेहनत से ही देश हुआ पोलियो मुक्त: डा. घई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पलस पोलियो मुहिम के तहत नगर के सलम एरिया सुंदर नगर में भाजपा स्पोटर्स सैल के अध्यक्ष डा. रमन घई ने बच्चों को पोलियो बूंद पिलाकर अभियान की शुरूआत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत के स्वास्थ्य कर्मियों व आशा वर्कर की कड़ी मेहनत से ही आज देश पोलियो मुक्त होने की अग्रसर पर है। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थ्तियों में अलग-अलग इलाकों में जाकर घर-घर बच्चों को पोलियो की बूंद पिलाना इस अभियान में लगे जितने भी सरकारी व गैर सरकारी लोगों की प्रशंसा की जाए वह कम है।

Advertisements

उन्होंने लोगों से भी आह्वान किया कि वह पलस पोलियो अभियान में लगे सभी कर्मियों को सहयोग कर अपने-अपने बच्चों को बूथों पर जाकर पोलियो बूंद पिलाएं ताकि देश को पोलियो मुक्त बनाया जा सके। इस अवसर पर मीना कुमारी, सीमा कुमारी, मनप्रीत, रीटा देवी आदि स्वास्थ्य व आशा वर्कर ने पूरी मेहनत से बच्चों को पोलियो बूंद पिलाई। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here