Tuesday, October 27, 2026
Home Hoshiarpur वार्ड 44 में मठारू ने बुजुर्गों का आशीर्वाद लेते हुए शुरू किया...

वार्ड 44 में मठारू ने बुजुर्गों का आशीर्वाद लेते हुए शुरू किया डोर टू डोर चुनाव प्रचार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के वार्ड नं 44 से हरजीत सिंह मठारू ने शिरोमणि अकाली दल के तौर पर चुनाव प्रचार शुरू किया है। इस मौके पर हरजीत सिंह मठारू ने बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेते हुए डोर टू डोर चुनाव प्रचार किया। स. मठारू ने वार्ड निवासियों से संपर्क साधते हुए कहा कि वार्ड में करवाए जाने वाले विकास कार्य जनता की सलाह एवं देख-रेख में करवाए जाएंगे ताकि किसी को कोई परेशानी न हो।

Advertisements

उन्होंने कहा कि अकाली दल की नीतियों पर चलते हुए वार्ड को साफ-सुथरा एवं समस्याएं रहित बनाना ही उनका एक मात्र लक्ष्य है तथा इसे प्राप्त करने के लिए उन्हें विश्वास है कि वार्ड निवासी उन्हें सेवा का मौका जरुर देंगे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here