
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के वार्ड नंबर-40 से आज़ाद उम्मीदवार नरिन्द्र भाटिया के पक्ष में महिलाओं ने घर-घर जाकर चुनाव प्रचार किया। इस दौरान महिलाओं ने वार्ड वासियों को नरिन्द्र भाटिया को पार्षद चुनने व वोट करने का आह्वान किया। वार्ड वासियों ने भी उनके प्रति विश्वास जिताया और उन्हें भारी बहुमत से जिताने का आश्वासन दिया।

इस दौरान नरिन्द्र भाटिया ने भी वार्ड वासियों की समस्याओं को जाना और उन्हें पहल के आधर पर हल करने की बात कही। उन्होंने कहा कि यह वार्ड उनका परिवार है और उनका फजऱ् बनता है कि वह उनके हर सुख-दुख में उनके साथ खड़े हों और उनकी हर समस्या को हल करवाएं।












