Tuesday, October 20, 2026
Home National दिल्ली हिंसा: दीप सिद्धू के बाद पुलिस ने आरोपी इकबाल सिंह को...

दिल्ली हिंसा: दीप सिद्धू के बाद पुलिस ने आरोपी इकबाल सिंह को किया होशियारपुर से गिरफ्तार

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। कृषि कानूनों को रद्द करवाने हेतु किसानों द्वारा 26 जनवरी को टै्रक्टर रैली के दौरान लाल किले पर धार्मिक झंडा लहराने व दिल्ली में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने दीप सिद्धू के बाद एक और आरोपी इकबाल सिंह को पंजाब के होशियारपुर से गिरफ्तार किया है। बता दें कि इस आरोपी को पकडऩे वाले को 50 हज़ार रूपए के इनाम की घोषणा की गई थी।

Advertisements

दिल्ली पुलिस ने इकबाल सिंह को मंगलवार रात को होशियारपुर से गिरफ्तार किया है। 26 जनवरी वाले दिन टै्रक्टर रैली में किसानों की पुलिस से झड़प हुई थी तथा कुछ लोग लाल किले में घुस गए थे और उनके द्वारा लाल किले पर धार्मिक झंडा लहराया गया। इस दौरान पुलिस की किसानों के साथ झड़प हुई जिसमें 1 की मौत तथी कई लोग घायल हो गए थें जिसमें पुलिसकर्मी भी थे। इससे पहले पुलिस ने दीप सिद्धू को गिरफ्तार किया था तथा उसे पुलिस हिरासत में लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here