Wednesday, November 4, 2026
Home Politics एसडीएम ने नवनिर्वाचित पार्षद जिम्पा को सौंपा प्रमाणपत्र, जिम्पा ने जनता का...

एसडीएम ने नवनिर्वाचित पार्षद जिम्पा को सौंपा प्रमाणपत्र, जिम्पा ने जनता का जताया आभार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। वार्ड नंबर 6 से नवनिर्वाचित पार्षद ब्रह्मशंकर जिम्पा को एसडीएम अमित महाजन ने प्रमाणपत्र सौंपा। प्रमाणपत्र मिलने उपरांत जिम्पा ने कहा कि वह वार्ड की जनता के आभारी हैं कि उन्होंने एक फिर अपनी सेवा का मौका प्रदान किया है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि वह जनता के सेवादार हैं और एक सच्चे सेवादार के रुप में वार्ड एवं वार्ड वासियों की भलाई के लिए प्रयासरत रहेंगे। श्री जिम्पा ने कहा कि इन चुनावों में सरकारी मशीनरी और सत्ताधारी उनके खिलाफ थे और इतनी खिलाफत के बावजूद उनके वार्ड वासियों ने उन पर जो विश्वास जताते हुए इतनी बड़ी जीत दी है उसके लिए वह उनके ऋणि रहेंगे तथा इस धक्केशाही का जवाब 2022 में जरुर दिया जाएगा।

जिम्पा ने कहा कि उन्हें किसी पद की भूख नहीं बल्क वे तो जनप्रतिनिधि के रुप में हमेशा जनता की सेवा को तत्पर रहते हैं और रहेंगे। इस मौके पर उनके साथ बिन्दु शर्मा, अमित पटियाल, लक्की प्रधान व पुनीत जैन भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here