
-अज्ञात चोरों ने घर में मौजूद अकाली नेता के नावालिग बेटे से भी की मारपीट-चोरों के चंगुल से छुटने पर अकाली नेता के बेटे के शोर मचाने पर भागे चोर- पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरु-
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। गत 9 जून की रात को चोरों ने सीनियर अकाली नेता के घर को निशाना बनाते हुए चोरी की असफल कोशिश की तथा अकाली नेता के बेटे का साथ मारपीट भी की। जानकारी देते हुए घर के मालिक हरजिंदर सिंह विर्दी सीनियर अकाली नेता ने बताया कि बीती रात्रि 8.30 बजे वह अपने परिवार सहित एक धार्मिक समागम में शामिल होने के लिए गए थे, जबकि उनका नाबालिग बेटा हरकंवलजीत सिंह घर में मौजूद था। इस दौरान जब हरकंवलजीत सिंह बाथरूम के अंदर गया हुआ था तो अज्ञात तीन लोगों ने घर में दाखिल होकर अलमारियां व बैड बाक्स सहित घर के समान की फरोला-फराली करनी शुरु कर दी। उनका


बेटा हरकंवलजीत आया तो चोरों ने उसको पकड़ लिया और अलमारियों की चाबी की मांग करते हुए मारपीट करनी शुरु कर दी और इस दौरान केस भी कत्ल कर दिए। अचानक हरकंवलजीत उनके चुंगल से निकल कर भाग निकला और उसने शोर मचा दिया। जिससे चोर पिछली दीवार फांदकर फरार हो गए। इस बारे उन्होंने थाना सदर पुलिस को सूचित किया। जिस पर एस.एच.ओ. प्रधीप सिंह मौके पर पहुंचे व डी.एस.पी. सुखविंदर ने भी मौके पर जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरु कर दी है।












