खेल मंत्री ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में सीनियर नैशनल वुशू चैंपियनशिप (लडक़े/लड़कियां) का किया उद्घाटन

चंडीगढ़/एसएएस नगर (द स्टैलर न्यूज़)। 29वीं सीनियर नेशनल वुशू चैंपियनशिप (लडक़े/लड़कियां) की शुरुआत आज चण्डीगढ़ यूनिवर्सिटी घड़ूंआं में गई। वुशू एसोसिएशन आफ इंडिया की तरफ से करवाई जा रही 29वीं सीनियर नेशनल वुशू चैंपियनशिप का उद्घाटन पंजाब के खेल, युवा और प्रवासी भारतीय मामलों संबंधी मंत्री स. राणा गुरमीत सिंह सोढी की तरफ से किया गया। इस मौके पर उनके साथ वुशू एसोसिएशन आफ इंडिया के प्रैजीडैंट भुपिन्दर सिंह बाजपा और चण्डीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर स. सतनाम सिंह संधू भी मौजूद थे। गौरतलब है कि पांत दिन चलने वाले इन मुकाबलों में 28 राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों, सी.आर.पी.एफ., आई.टी.बी.पी, बी.एस.एफ और सर्विसिज स्पोर्टस कंट्रोल बोर्ड की 43 टीमों से अधिक टीमों के 1000 से अधिक खिलाड़ी सम्मिलन करेंगे। सीनियर राष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप के उद्घाटनी समारोह को संबोधन करते हुये कैबिनेट मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने कहा, ‘चीन में पैदा हुई वुशू की खेल थोड़े समय में ही भारत में प्रसिद्ध हो गई है। हमें मान है कि हमारे खिलाडिय़ों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि वुशू न सिर्फ एक खेल है बल्कि महिलाओं और बच्चों के द्वारा आत्म-रक्षा के साधन के तौर पर भी फायदेमंद सिद्ध होगी। उन्होंने कहा, ‘यह महत्वपूर्ण होता जा रहा है कि महिलाएं और खासकर बच्चों को स्कूल स्तर से आत्म-रक्षा के लिए मार्शल आर्ट सीखना चाहिए जो समाज में बच्चों और महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराधों के मामलों में बहुत महत्वपूर्ण सिद्ध होगी।

Advertisements

राज्य की तरफ से शारीरिक शिक्षा में थोड़े समय के कोर्स और डिग्री प्रोग्रामों की पेशकश के लिए इंग्लैंड की यूनिवर्सिटी के साथ समझौता किया जायेगा सहीबद्ध

पटियाला में बनाई जाने वाली पंजाब स्पोर्टस यूनिवर्सिटी सम्बन्धी सवाल के जवाब में कैबिनेट मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने बताया कि 500 करोड़ रुपए के कुल बजट में से साल 2020 में अकादमिक, प्रशासन और यूनिवर्सिटी के होस्टल ब्लाक की स्थापना के लिए 25 करोड़ रुपए की शुरूआती राशि जारी की गई। आने वाले बजट में और बड़ी राशि आवंटित की जायेगी जिससे काम में तेजी आयेगी। खेल सभ्याचार को उत्साहित करने के लिए पंजाब सरकार की वचनबद्धता को दोहराते हुये मंत्री ने कहा कि महाराजा भुपिन्दर सिंह पंजाब स्पोर्टस यूनिवर्सिटी राज्य में स्पोर्टस साईंस, स्पोर्टस टैकनॉलॉजी, स्पोर्टस मैनेजमेंट और स्पोर्टस कोचिंग को उत्साहित करने में सहायक सिद्ध होगी। मंत्री ने आगे बताया कि राज्य में विश्व स्तरीय खेल बुनियादी ढांचा तैयार करने के उद्देश्य से सरकार की तरफ से इंग्लैंड की लोब्रो यूनिवर्सिटी लंदन के साथ खेल सम्बन्धी नये कोर्स, नवीनतम सहूलतों और तकनीकों की प्राप्ति के लिए समझौता सहीबद्ध किया जायेगा। राणा गुरमीत सिंह सोढी ने कहा कि चाहे वुशू खेल चीन में शुरू हुआ परन्तु पूनम खत्री और प्रवीण कुमार जैसे खिलाडिय़ों ने 2019 में वुशू विश्व चैंपियनशिप जीत कर अपनी प्राप्तियों से भारत का नाम विश्व स्तर पर ऊँचा कर दिखाया। नेशनल वूशू चैंपियनशिप के उद्घाटनी समारोह के दौरान चण्डीगढ़ यूनिवर्सिटी की तरफ से वुशू के अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय अर्जुन ऐवारडी, द्रोणाचार्य ऐवारडी खिलाड़ी पूजा कादियाँ, संध्या रानी, बिमोलजीत सिंह और कुलदीप हांडू को सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप (लडक़े और लड़कियां) के 29वें एडिशन खेल के दो रूप सनशौ और टाअलू होंगे। पुरुषों के टूर्नामैंट को 44 किलो, 48 किलो, 52 किलो, 56 किलो, 60 किलो, 65 किलो, 70 किलो, 75 किलोग्राम और 75 किलोग्राम से अधिक के भार वर्गों में बांटा जायेगा जबकि महिला टूर्नामैंट को अंडर 40 किलो, 45 किलो, 48 किलो, 52 किलो, 56 किलो, 60 किलो, 65 किलो, 65 किलो से अधिक भार वर्गों में बांटा जायेगा। सीनियर नेशनल वुशू चैंपियनशिप के सांडा इवेंट की सभी श्रेणियों में पुरुष और महिलाओं के कुआलीफायी मैच मुकाबले के पहले दिन खेले गए। चण्डीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर स. सतनाम सिंह संधू ने कहा कि यह चैंपियनशिप कोरोना महामारी के बाद करवाई जा रही सबसे बड़ी राष्ट्रीय स्तरीय चैंपियनशिप है। उन्होंने बताया कोविड-19 सम्बन्धी सावधानियों को ध्यान में रखते हुये चण्डीगढ़ यूनिवर्सिटी की तरफ से विशेष प्रबंध किये गए हैं जिससे खिलाड़ी बिना किसी डर से खेलों में प्रदर्शन कर सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here