Thursday, October 29, 2026
Home National मोदी सरकार का जनता को फिर बड़ा झटका, 10 से सीधा 50...

मोदी सरकार का जनता को फिर बड़ा झटका, 10 से सीधा 50 रुपये किया प्लेटफार्म टिकट

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। केन्द्र की मोदी सरकार देश की जनता को एक-के बाद एक झटका दे रही है। पहले पैट्रोल डीजल, घरेलू गैस सिलेंडर और अब रेल यात्रा करने वाले यात्रियों की जेब पर भी सीधे तौर पर डाका डाला जा रहा है। बता दें कि रेलवे प्लेटफार्म का टिकट 10 रुपये से सीधा बढ़ाकर 50 रुपये कर दिया गया है।

Advertisements

जानकारी मुताबिक पश्चिमी और मध्य रेलने ने प्लेटफार्म टिकट की कीमत 50 रुपये कर दी है और कोरोना वायरस को देखते हुए रेलवे स्टेशनों पर लोगों की भीड़ न हो जिसके लिए कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है।

केन्द्रीय और पश्चिमी रेलवे ने प्रभावी स्टेशनों के प्लेटफार्म टिकटों की कीमत बढ़ाकर और पश्चिम-मध्य रेलवे ने अपने जबलपुर और भोपाल डिवीजनों में प्लेटफार्म टिकटों की कीमत बढ़ाकर 50 रुपये कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here