होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शहर के मोहल्ला कीर्ति नगर में उस समय सनसनी एवं दहशत का माहौल व्याप्त हो गया जब दो मोटरसाइकिलों पर सवार हमलावरों ने प्रापर्टी डीलर व ट्रांसपोर्ट का काम करने वाले एक व्यक्ति पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। करीब पांच गोलियां लगने से वह गंभीर रुप से घायल हो गया तथा उसे तुरंत सिविल अस्पताल लाया गया। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके एवं अस्पताल पहुंचकर जांच शुरु कर दी थी। घायल की पहचान सुखविंदर सिंह पुत्र बलबीर सिंह निवासी कीर्ति नगर गली नंबर 7 के रुप में हुई है।
घायल की पत्नी बलजिंदर कौर ने बताया कि उसका पति सुखविंदर सिंह प्रापर्टी डीलिंग तथा ट्रांसपोर्ट का काम करता है तथा आज जब वह सायं करीब 7 बजे बजे घर पहुंचा तो घर के बाहर की कुछ अज्ञात युवकों ने उस पर गोलियां चला दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पत्नी ने बताया कि उसे करीब 5 गोलियां लगी हैं तथा सिविल अस्पलात में डाक्टरों द्वारा इलाज किया जा रहा है। घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी सहित अस्पताल पहुंचे डीएसपी सिटी जगदीश राज अत्री ने घायल की पत्नी बलजिंदर कौर के बयान के आधार पर जांच शुरू कर दी थी।