मुख्यमंत्री ने सीनियर पत्रकार गुरउपदेश सिंह भुल्लर के पिता के देहांत पर किया दुख प्रकट

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने रोज़ाना के स्पोकसमैन के चंडीगढ़ से सीनियर पत्रकार गुरउपदेश सिंह भुल्लर के पिता मघ्घर सिंह भुल्लर के देहांत पर दुख का प्रगटावा किया है जो आज शाम अपने पैतृक गांव पित्थो (जिला बठिंडा) में लम्बी बीमारी के बाद चल बसे।

Advertisements

दुःख की इस घड़ी में पारिवारिक सदस्यों और सगे-संबंधियों के साथ हमदर्दी जाहिर करते हुये कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने परमात्मा के आगे दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में निवास देने और पीछे रहे पारिवारिक सदस्यों को ईश्वरीय आदेश मानने का हौंसला प्रदान करने के लिए अरदास की।

इसी दौरान मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने भी मघ्घर सिंह भुल्लर के अकाल प्रस्थान पर अफ़सोस जाहिर किया।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here