
शामचौरासी (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: दीपक मट्टू। शामचौरासी के महात्मा हंस राज पब्लिक स्कूल में वूमैन-डे पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों द्वारा भाषण व कविताओं के माध्यम से महिला दिवस पर अपने विचार उपस्थिति के समक्ष रखे और बच्चों ने महिलाओं के हकों और महत्व पर स्पीच दी।

इस अवसर पर प्रिंसिपल शालू राणा, राकेश कांत, प्रिया महे, बलविंदर कौर, प्रिया, अविनाश कौर, लवली, अमनप्रीत कौर, रिंपी बाला, राजदीप कौर, मंजीत कौर, जसप्रीत कौर आदि हाजिर थे।












