Saturday, October 31, 2026
Home Chandigarh पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग सरकारी स्कूलों में दाखि़लों के लिए लोगों को...

पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग सरकारी स्कूलों में दाखि़लों के लिए लोगों को कर रहा प्रेरित

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा वीडियो क्लिप्स के द्वारा सरकारी स्कूलों में दाखि़लों के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है और इस संदेश को घर-घर पहुँचाने के लिए सोशल मीडिया का प्रभावशाली ढंग से प्रयोग किया जा रहा है। इसकी जानकारी देते हुए स्कूल शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि अध्यापकों द्वारा तीन से पाँच मिनट तक के स्किट तैयार किए जा रहे हैं और इन स्किटों में हँसी-मज़ाक और विद्यार्थियों द्वारा स्वयं एक्टिंग की जा रही है।

Advertisements

इन स्किटों में सरकारी स्कूलों के पढ़ाई के मानक, स्मार्ट स्कूलों में शिक्षा के लिए इस्तेमाल की जा रही अत्याधुनिक तकनीक और सुंदर इमारतों के बारे में जानकारी दी जा रही है। इन स्किटों में सरकारी स्कूलों में अंग्रेज़ी के बढ़ रहे मानक संबंधी विशेष तौर पर प्रचार किया जा रहा है। लोगों को अपने बच्चे सरकारी स्कूलों में दाखि़ल करवाने के लिए प्रेरित करने के लिए बनाई जा रही यह वीडियो क्लिप्स सोशल मीडिया के द्वारा अवाम तक पहुंचाई जा रही हैं। इसके साथ ही अध्यापकों द्वारा अपना संदेश लोगों तक पहुँचाने के लिए नुक्कड़ नाटकों और जन संपर्क का भी प्रयोग किया जा रहा है।

प्रवक्ता के अनुसार यह वीडियो लोगों को बहुत ज़्यादा प्रभावित कर रहे हैं और इनके सकारात्मक नतीजे सामने आ रहे हैं। उन्होंने चालू अकादमिक सैशन के दौरान पिछले साल की अपेक्षा दाखि़लों में और अधिक वृद्धि होने की उम्मीद ज़ाहिर की है। इसके साथ ही अध्यापकों द्वारा घर-घर जाकर भी लोगों को सरकारी स्कूलों में दाखि़ले के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सरकारी स्कूलों में 2021-22 के सैशन के लिए दाखि़ले बढ़ाने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पहले ही ‘एनरोलमैंट बूस्टर टीमों’ का गठन किया जा चुका है। पिछले सैशन 2020-21 के दौरान भी विभाग ने ‘ईच वन, ब्रिंग वन’ मुहिम आरंभ की थी। इसके नतीजे के तौर पर प्री-प्राईमरी से लेकर 12वीं तक के दाखि़लों में 15 प्रतिशत की रिकॉर्ड वृद्धि हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here