संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली की तरफ से 10 को किया जाएगा केएमपी रोड जाम: प्रधान सुखपाल

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आज़ाद किसान कमेटी दोआबा होशियारपुर द्वारा सुतैहरी रोड रिलायंस शोरुम पर धरने का प्रधान सुखपाल सिंह काहरी की प्रधानगी में संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली के आदेशों के अनुसार 175वां दिन गुजऱ गया परन्तु केन्द्र सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी, मोदी सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है। प्रधान सुखपाल सिंह काहरी ने जानकारी देते हुए इस धरने पर बैठे हुए किसानों को बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली की तरफ से 10 अप्रैल 2021 को के.एम.पी. रोड को जाम किया जायेगा। 14 अप्रैल 2021 को दिल्ली बार्डर पर डा. अंबेदकर का जन्म दिन तथा संविधान दिवस मनाया जायेगा।

Advertisements

इसी प्रकार से हमारे धरना स्थल पर भी 15 अप्रैल को डा. अंबेदकर का जन्म दिवस मनाया जायेगा। प्रधान सुखपाल सिंह काहरी ने जानकारी देते हुए बताया कि कटाई के दिनों को मद्देनजऱ रखते हुए हमारे संगठन द्वारा सिंधु बार्डर दिल्ली पर गांवो से मज़दूर, मुलाजि़म तथा अन्य किसान समर्थक संगठनों को भारी संख्या में भेजा जा रहा है, इससे दिल्ली के बार्डरों पर किसानों की संख्या बढ़ेगी। प्रधान काहरी ने मोदी सरकार को चेतावनी को देते हुए कहा कि जब तक तीनों काले कानून वापिस नहीं होते तथा एम.एस.पी. तथा समर्थन मुल्य लागू नहीं होते तब तक यह संघर्ष इसी प्रकार शांतिपूर्वक चलता रहेगा।

इस अवसर पर अशोक कुमार शर्मा पट्टी, राघव मलहोत्रा, अश्वनी कुमार, कुलभूषण प्रकाश सिंह सैनी, अवतार सिंह शेरपुरपी, किशन सिंह गगनौली, मलकीत सिंह हुक्कड़ां, करनजोत सिंह, हुक्कड़ां, ज्ञान सिंह भलेठू, दिलबाग सिंह काहरी, सतनाम सिंह बस्सी , सोहन सिंह हुक्कड़ां, शाम सिंह मोना कलां, धर्मजीत, लखविंद्र सिंह लक्खी, सुरजीत सिंह सैनी, सुरिंद्र सिंह काहरी, हरदयाल सिंह तथा गुरदयाल सिंह ने भी मोदी सरकार के अहंकार की कड़ी निंदा की तथा मुर्दाबाद के नारे लगाये तथा प्रण किया की अगले विधान सभा चुनावों तथा लोकसभा के चुनावों में भाजपा को सबक सिखाया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here