Tuesday, October 20, 2026
Home Chandigarh मुख्यमंत्री द्वारा वेटरन कांग्रेसी नेता जगराज सिंह गिल के देहांत पर दुख...

मुख्यमंत्री द्वारा वेटरन कांग्रेसी नेता जगराज सिंह गिल के देहांत पर दुख प्रकट

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने बुधवार को वेटरन कांग्रेसी नेता और पूर्व विधायक जगराज सिंह गिल के अकाल निधन पर गहरा दुख प्रकट किया। श्री गिल जो 95 वर्षों के थे, का आज प्रातःकाल कोरोना की बीमारी से जूझने के बाद यहाँ एक प्राईवेट अस्पताल में देहांत हो गया। गौरतलब है कि जगराज सिंह गिल 1957 में मोगा से विधायक चुने गए थे और वह 1970 में पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन भी रहे। उनके कार्यकाल के दौरान राज्यभर में कई अनाज मंडियों के यार्डों का निर्माण हुआ।

Advertisements

अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने जगराज सिंह गिल को महान परोपकारी और अच्छे गुणों वाला मनुष्य बताया। वह पार्टी के एक वफ़ादार सिपाही थे जिन्होंने समाज के दबे-कुचले वर्गों की भलाई के लिए अथक काम किया। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि उनके द्वारा ज़मीनी स्तर पर पार्टी को मज़बूत करने के लिए निभाई गई बहुमूल्य सेवाओं को सदा याद किया जायेगा।शोकसंतप्त परिवार के सदस्यों, रिश्तेदार और स्नेहियों के साथ दुख साझा करते हुए कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने दिवंगत आत्मा की शान्ति और पीछे परिवार को ईश्वरीय आदेश मानने का बल प्रदान करने की अरदास की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here