Monday, October 26, 2026
Home Hoshiarpur कंडी के गांवों में पीने के पानी की किल्लत: गांव रजवाल में...

कंडी के गांवों में पीने के पानी की किल्लत: गांव रजवाल में समस्या ने धारण किया विकराल रुप

तलवाड़ा (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: प्रवीन सोहल। संगम वैलफेयर सोसायटी प्रधान अवतार सिंह ने बताया कि 70 हार्सपावर की मोटर और 2 लाख 70 हजार लीटर पानी का टैंक है फिर भी लोगों को पानी की कमी का सामना करना पड़ रहा है। पानी की बंदर बांट ऐसे है कुछ नल सुबह से शाम तक चलते रहते हैं और आगे पानी नहीं पहुंचता।

Advertisements

महकमे की नाकामी इतनी है की 70 हार्सपावर की मोटर एक-एक मुहल्ले में 15-15, 20-20 नलकों को भी पूरा पानी नहीं पहुंचा पाती। पानी रास्ते में ही दमतोड़ देता है और अब तो नालको की संख्या में और भी बिद्धि होती जा रही है। जबकि उनके ही गांव में जो सप्लाई है वह गांव बंणकर्णपुर को और रजवाल को पानी भंवोताड से आती है व यह बांट भी सही नहीं है।

प्रधान अवतार सिंह ने विधायक मिक्की डोगरा से मांग की कि तुरंत प्रभाव से पानी की सप्लाई को सुचारू करने के लिए महकमे को निर्देश जारी करें और गांव रजवाल के लिए अलग से नई पानी की सप्लाई डालने संबंधी भी प्रक्रिया को अमल में लाने संबंधी प्रक्रिया में तेजी लाई जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here