
हरियाणा। हरियाणा सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए 3 मई से सात दिनों के लिए समस्त राज्य में पूर्ण तौर पर लॉक डाउन लगाने की घोषणा की है। सेहत मंत्री अनिल विज ने ट्वीट करके यह जानकारी जनता के साथ सांझा की।
Advertisements

इससे पहले हरियाणा ने 9 जिलों में पहले ही वीकैंड लॉक डाउन लगाया हुआ था। लेकिन अब सात दिनों के लिए पूरे राज्य में सात दिनों के लिए लॉकडाउन लगा दिया गया है।












