Sunday, November 1, 2026
Home National निर्माणाधीन पांच मंजिला इमारत हुई ढहढेरी, 2 की मौत

निर्माणाधीन पांच मंजिला इमारत हुई ढहढेरी, 2 की मौत

कोलकाता (द स्टैलर न्यूज़)। कोलकाता में एक भियानक हादसा होने की सूचना मिली है। जहां गार्डन रीच इलाके में एक निर्माणाधीन पांच मंजिला इमारत ढहढेरी हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और करीब सात लोग घायल हो गए। इस घटना की जानकारी शहर के मेयर फिरहाद हकीम ने दी। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है और इमारत का निर्माण अवैध तरीके से किया जा रहा है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि आखिरी रिपोर्ट मिलने तक इमारत के मलबे में और लोगों के फंसे होने की आशंका है। हकीम ने कहा कि इमारत के प्रमोटर मोहम्मद वसीम को गिरफ्तार कर लिया गया है और कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि एक बड़ी घटना में आधी रात के करीब एक निर्माणाधीन पांच मंजिला इमारत ढह गई। एक अधिकारी ने बताया कि करीब 10 लोगों को मौके से बचाया गया है। बचाव कार्य जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here