तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन ने दिया इस्तीफा

तेलंगाना (द स्टैलर न्यूज़)। तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यह जानकारी राजभवन द्वारा दी गई है। सौंदरराजन पुडुचेरी के उपराज्यपाल के पद पर भी थे। उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेज दिया है। सुंदरराजन का इस्तीफा उन खबरों के बीच आया है कि वह तमिलनाडु से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। सुंदरराजन 2019 तक तमिलनाडु भाजपा की प्रमुख थीं। सितंबर 2019 में उन्हें तेलंगाना के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया था।  

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here