Thursday, October 22, 2026
Home Latest तेज रफ्तार टैंकर और ट्रॉली की हुई भीषण टक्कर, 4 की मौत,...

तेज रफ्तार टैंकर और ट्रॉली की हुई भीषण टक्कर, 4 की मौत, 3 घायल

उत्तर प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में तेज रफ्तार टैंकर और ट्रॉली की टक्कर होने का समाचार प्राप्त हुआ है। हादसे दौरान 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मौदहा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार टैंकर और ट्रॉली की टक्कर हो गई। घटना में दोनों वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतकों के शवों को वाहनों से बाहर निकाला।

Advertisements

जिसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घायलों का ईलाज अस्पताल में चल रहा है। हमीरपुर में हुई सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लिया। सीएम योगी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है। इतना ही नहीं उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घटना स्थल पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here