
जम्मू-कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। श्रीनगर के दाचीगाम वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक विशेष खुफिया जानकारी मिलने के बाद दाचीगाम जंगल के ऊपरी इलाकों में सुरक्षा बलों ने घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। आतंकियों को खुद को घिरा देख सुरक्षाबलों पर गोलीबारी कर दी।

सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई में गोलीबारी की और एक आतंकी को मार गिराया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दाचीगाम शहर के बाहरी इलाके में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान है। यह लगभग 141 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। आतंकवादियों से संपर्क तब हुआ जब उन्होंने सुरक्षा बलों के एक तलाशी दल पर गोलीबारी की, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की। अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी जारी है।











