
होशियारपुर। क्लासीकल क्लब हरी नगर के वरिष्ठ सदस्य हरीश कौंडल का आज हृदयघात से निधन हो गया।
Advertisements

उनके निधन पर क्लब से जुड़े तमाम सदस्यों, धार्मिक, राजनीतिक एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के अलावा उनके सहपाठी नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा ने गहरा दुख प्रकट किया है। उनका अंतिम संस्कार कांगड़ा के समीप उनके पैतृक गांव में किया जाएगा।












