
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कैबिनेट मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा के प्रयास से हमारे शहर होशियारपुर को एक आदर्श शहर बनाने के लिए यहां युद्ध स्तर पर विकास कार्य किए जा रहे हैं उसी विकास की गति को आगे बढ़ाते हुए वार्ड 4 के मोहल्ला नारायण नगर गली नंबर 5 सी का भी शिलान्यास होने जा रहा है उक्त बात वार्ड पार्षद अशोक मेहरा ने चल रहे काम की गुणवत्ता की जांच करते वक्त कहे मेहरा ने कहा कि मंत्री अरोड़ा जी का प्रयास है कि किसी भी विकास कार्य की गुणवत्ता में लापरवाही ना बरती जाए।

पार्षद मेहरा ने कहा कि वार्ड में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही वार्ड की बाकी टूटी सडक़ों का कार्य भी शुरू करवाया जाएगा तथा वार्ड वासियों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान भी जल्द करवाया जाएगा । इस मौके पर राजेंद्र पाल लाला, मनीष सैनी, जय बतरा, बलवीर सिंह, बृज लाल सैनी आदि मोहल्ला निवासी मौजूद थे।












