मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व मंत्री इन्दरजीत सिंह ज़ीरा के देहांत पर दुख व्यक्त

चंडीगढ़(द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री इन्दरजीत सिंह ज़ीरा के निधन पर दुख प्रकट किया है। वह 63 वर्षों के थे, जो कैंसर के कारण लम्बे समय से बीमार रहने के उपरांत मोहाली के एक निजी अस्पताल में आज सुबह चल बसे। वह अपने पीछे पत्नी और दो पुत्र छोड़ गए हैं।

Advertisements

ज़ीरा के बड़े सुपुत्र कुलबीर सिंह ज़ीरा जो ज़ीरा विधान हलके से कांग्रेस के विधायक हैं, के साथ दिली हमदर्दी ज़ाहिर करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘इन्दरजीत सिंह ज़ीरा के चल जाने से पार्टी में शून्य पैदा हो गया जिसको भरना बहुत कठिन है।’’
एक शोक संदेश में कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने इन्दरजीत सिंह ज़ीरा को अच्छे गुणों वाले मनुष्य और सज्जन राजनीतिज्ञ बताया, जिन्होंने समाज के सभी वर्गों के कल्याण ख़ासकर किसानों और कृषि कामगारों के हितों की रक्षा के लिए अथक कार्य किए। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि मालवा क्षेत्र के सर्वपक्षीय विकास के लिए उनकी शानदार सेवाओं को हमेशा याद रखा जाएगा। इसी दौरान मुख्यमंत्री ने ईश्वर के समक्ष दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में शाश्वत निवास देने और पीछे पारिवारिक सदस्यों और सगे-संबंधियों को दुख की इस घड़ी में ईश्वरीय आदेश मानने का बल प्रदान करने के लिए प्रार्थना की।
————-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here