Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur सुंदर शाम अरोड़ा ने अपनी ओर से सिविल अस्पताल को दी 1000...

सुंदर शाम अरोड़ा ने अपनी ओर से सिविल अस्पताल को दी 1000 मिशन फतेह किटें

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। निजी तौर पर कोविड मरीजों की भलाई के लिए किए जा रहे कार्यों के अंतर्गत आज उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा की ओर से स्थानीय सिविल अस्पताल को 1000 मिशन फतेह किटें दी गई, जो कि वायरस से पीडि़त मरीजों के लिए बहुत लाभप्रद रहेगी। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा की ओर से उनके बेटे प्रतीक अरोड़ा ने शादी लाल सहित 1000 फतेह किटें सिविल अस्पताल में एस.एम.ओ. डा. जसविंदर सिंह को सौंपी। अपने इस निजी प्रयास संबंधी सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि आज इस स्वास्थ्य संकट के दौरान सभी को अपने-अपने स्तर पर प्रयास करने चाहिए ताकि इस वायरस के खिलाफ मिशन फतेह का लक्ष्य हासिल किया जा सके। उन्होंने अलग-अलग सामाजिक, धार्मिक संगठनों, सोसायटियों, पंचायतों, क्लबों आदि की कोविड के मरीजों की मदद के लिए धन्यवाद करते हुए कहा कि सभी के संयुक्त प्रयासों से ही इस वायरस को असरदार ढंग से रोका जा सकता है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर सेलिए जाते सैंपल का परिणाम आ जाने पर विभाग की टीमें यह किटें घरेलू एकांतवास वाले कोविड मरीजों के घरों पर पहुंचाएंगी। उन्होंने बताया कि टीमों को निर्देश दिए गए हैं कि बिना किसी देरी के यह किटें मरीजों को पहुंचाना यकीनी बनाया जाए, जिससे मरीज अपनी नित्य दिन के स्वास्थ्य संबंधी खुद आसानी से परिचित हो सकेगा व जरुरत पडऩे पर समय पर हर जरुरी डाक्टरी सहायता भी ले सकेगा।
उद्योग मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से कोविड के मरीजों की अच्छी देखभाल व सुचारु इलाज के लिए सरकारी अस्पतालों में जरुरी इंतजाम अमल में लाए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन अस्पतालों में कोविड वार्ड पूरी तरह से अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रबंधों से लैस है व हर स्थान पर दवाईयां व अन्य प्रबंध उपलब्ध है। किटें प्राप्त करते समय मुख्य फार्मेसी अधिकारी जतिंदर सिंह, स्टोर इंचार्ज हर रुप कुमार भी मौजूद थे।

Advertisements

मिशन फतेह किट में मरीजों की सुविधा के लिए एक पल्स आक्सीमीटर, थर्मामीटर, टोपसिड 40 एम जी, विटामिन सी, विटामिन डी 3, विटामिन जिंक, डोलो 650 एम.जी गोलियां, मल्टीविटामिन कैप्सूल, कफ सिरप, बिटाडिन गअरगलज, गिलोय, इम्यूनिटी पल्स व गुब्बारे आदि होंगे।       

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here