पूर्व भाजपा सदस्य और श्री गुरु रविदास महाराज वैल्फेयर सोसायटी के अध्यक्ष परमजीत पम्मा साथियों सहित कांग्रेस में शामिल

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा के कार्यों से प्रभावित होकर गांव नंगल शहीदां के पूर्व भाजपा सदस्य एवं श्री गुरु रविदास महाराज वैल्फेयर सोसायटी के अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा साथियों सहित कांग्रेस में शामिल हुए। इस दौरान पम्मा के साथ सुरजीत सिंह, सुरिंदर सिंह, देसराज, यशपाल घुग्गा, नंबरदार हरविंदर सिंह, पंच जगतार सिंह सैनी आदि ने कांग्रेस का दामन थामा।

Advertisements

इस मौके पर पम्मा ने कहा कि हर पार्टी के कार्यकर्ता का मनोरथ होता है कि उनकी पार्टी जन कल्याण के कार्य करे और एक कार्यकर्ता के लिए यह सबसे बड़ी बात होती है। लेकिन दुख की बात है कि भाजपा व अन्य पार्टियों द्वारा जनता से जुड़े किसी भी मुद्दे को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा। दूसरी तरफ पंजाब की कांग्रेस सरकार व होशियारपुर में कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा द्वारा करवाए जा रहे कार्य प्रेरणास्रोत हैं और इससे पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ता है। इसके चलते ही उन्होंने साथियों सहित कांग्रेस में शामिल होने का फैसला लिया है तथा वह सभी श्री अरोड़ा के मार्गदर्शन में जन कल्याण कार्य करते रहेंगे।

इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी में स्वागत करते हुए कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी विकास करवाने में विश्वास रखती है और भेदभाव एवं स्वार्थ की राजनीति से दूर रहती है। जिस कारण ही आज पंजाब की जनता का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में शामिल होने वालों को बनता मान सम्मान दिया जाएगा। इस अवसर पर सरपंच कुलदीप अरोड़ा व सरबजीत कुमार साबी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here