
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब कांग्रेस सेवादल के सचिव अशोक सूद हैप्पी की अगुवाई में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें सभी ने पंजाब की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर गहरी चिंता व्यक्त किया। इस मौके पर हैप्पी सूद ने कहा कि हालात यह हैं कि पंजाब का हर नागरिक जब घर से काम पर जाता है तो उसे पता नहीं होता कि वह शाम को घर वापिस आएगा या नहीं। न जाने कब कोई किसी गैंगस्टर या अपराधी का शिकार बन जाए।

गोली चलना तो आम बात हो गई है, जिससे पूरे प्रदेश में डर और सहम का माहौल है। उन्होंने कहा कि इन हालातों पर नियंत्रण पाने में पंजाब सरकार पूरी तरह से फेल साबित हो रही है। पंजाब की जनता इनका चुनाव करके अपनी गलती पर पछता रही है तथा जल्द से जल्द 2027 का इंतजार कर रही है। इस मौके पर प्रवीण कपूर शिन्टू, सोनू ठाकुर, अमित कपूर, नटवर संधू, गुरबख्श ठाकुर, सर्वजीत साबी, भूपिंदर सिंह, नितिश, विक्की, बॉबी, अर्पण सूद, वैभव सोनू, विजय कुमार आदि मौजूद थे।











