Monday, October 26, 2026
Home Hoshiarpur कांग्रेसियों को हजम नहीं हो रही मंत्री जिम्पा की बढ़ती लोकप्रियताः सुदर्शन...

कांग्रेसियों को हजम नहीं हो रही मंत्री जिम्पा की बढ़ती लोकप्रियताः सुदर्शन धीर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आम आदमी पार्टी के नेता व पूर्व पार्षद सुदर्शन धीर ने आज यहां जारी एक प्रैस बयान में कहा कि पिछले कुछ दिनों ने शहर में कुछ कांग्रेसी कैबिनेट मंत्री ब्रमशंकर जिम्पा द्वारा 12-15 हजार के कार्यों का उद्घाटन करने को लेकर उपहास उड़ा रहे हैं, जिसकी जितना निंदा की जाए कम है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि होशियारपुर को अमर शहीद चौधरी बलबीर सिंह के बाद ब्रमशंकर जिम्पा के रुप में एक ऐसा नेता मिला है जो महलों या कोठियों में बैठकर नहीं बल्कि जनता के बीच पहुंचकर उनका सच्चा नेता होने का हक अदा कर रहा है। उन्होंने कहा कि अगर जनता छोटे या बड़े कार्य का उद्घाटन उनके हाथों से करवाना चाहती है तो इसमें गलत क्या है और एक अच्छा व मेहनती नेता होने के नाते मंत्री जिम्पा अपने कर्तव्य का निर्वाह पूरी ईमानदारी से कर रहे हैं, जो शायद इन कांग्रेसियों को रास नहीं आ रहा है।

श्री धीर ने कहा कि शहर एवं हलके की बेहतरी के लिए मंत्री जिम्पा पूरी लग्न के साथ कार्य कर रहे हैं तथा शहर निवासियों की सुविधा के लिए प्रोजैक्ट लगाए जा रहे हैं। जिनका विरोध करना कांग्रेसियों का धर्म बन चुका है। क्योंकि, इन्होंने खुद को कुछ किया नहीं तथा अब जबकि शहर में कुछ अच्छा हो रहा है तो वह इनसे बर्दाश्त नहीं हो रहा। उन्होंने कहा कि मंत्री जिम्पा की तरफ से करवाए जा रहे विकास कार्यों का वह समर्थन करते हैं और उनके साथ खड़े हैं।

उन्होंने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नगर निगम मेयर सहित उनकी पूरी टीम से अपील की कि वह शहर में हो रहे विकास कार्यों को निर्विघ्न करवाने एवं और भी बड़े प्रोजैक्ट लाने में मंत्री जिम्पा का सहयोग करें ताकि पिछले लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को खत्म करके शहर को विकसित शहरों की सूची में अग्रणीय स्थान पर लाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here