
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। खेल विभाग की बास्कटबाल खिलाड़ियों ने मिकस्ड नैटबाल खेल की 6वीं जूनियर नैशनल चैंपियनशिप में पंजाब की टीम का प्रतिनिधित्व किया और पंजाब की टीम ने उत्तर प्रदेश की टीम को 25-19 के साथ हराकर गोल्ड मैडल जीता है।

यह प्रतियोगिता मध्य प्रदेश के देवास जिले में 7 से 9 सितंबर तक आयोजति की गई। पंजाब की टीम ने पहले दौर में तेलंगाना, मध्यप्रदेश, राजस्थान को हराया तथा गोल्ड मैडल प्राप्त किया। इन खिलाड़ियों का होशियारपुर वापिस आने पर स्कूल एवं विभाग द्वारा सम्मान किया गया तथा पारिवारिक सदस्यों को बधाई दी गई।











