Monday, October 19, 2026
Home Education टाडलर्स होम स्टडी हाल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हिन्दी दिवस

टाडलर्स होम स्टडी हाल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हिन्दी दिवस

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। टाडलर्ज होम स्टडी हाल में हिन्दी दिवस मनाया गया। इस मौके पर अध्यापकों ने बच्चों को बताया कि 14 सितंबर को हर साल हिन्दी दिवस मनाया जाता है तथा 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा देवनागरी लिपि में लिखी हिन्दी को राजभाषा का दर्जा दिया गया था। हिन्दी भाषा को बढ़ावा देने के लिए उद्देश्य से यह दिन हिन्दी दिवस के रुप में मनाया जाता है।

Advertisements

हिन्दी भाषा को प्रोत्साहन देने के लिए विद्यालय में कविता प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें विद्यार्थियों ने अलग-अलग कविताएं सुनाकर सराहना प्राप्त की। विद्यालय अध्यक्ष सुमन गुलाटी ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को हिन्दी दिवस की बधाई दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय हिन्दी दिवस मनाने का उद्देश्य हिन्दी प्रयोग को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने बताया कि यह दिन हमें हमारी सांस्कृतिक धरोहर की याद दिलाता है और नई पीढ़ी को अपनी मातृभाषा के प्रति गर्व महसूस करवाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here