Tuesday, October 20, 2026
Home Education हाईट्स अकादमी के प्रांचल ने स्टेट योगा चैंपियनशिप में हासिल किया स्वर्ण...

हाईट्स अकादमी के प्रांचल ने स्टेट योगा चैंपियनशिप में हासिल किया स्वर्ण पदक

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब योगा एसोसिएशन की तरफ से 44वीं पंजाब स्टेट योगा चैंपियनशिप का आयोजन मार्डन सीनियर सैकेंडरी स्कूल पटियाला में किया गया जिसमें पंजाब के विभिन्न जिलों के कई प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसी कड़ी में हाईट्स अकादमी के होनहार छात्र प्रांचल शर्मा पुत्र संजीव शर्मा ने होशियारपुर जिले का प्रतिनिधित्व किया व बाकी सभी दिग्गज प्रतियोगियों को मात देते हुए प्रांचल ने राज्य भर में लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक हासिल कर अपनी अकादमी का नाम पूरे राज्य में रौशन किया है।

Advertisements

इस अवसर पर प्रो. तरसेम महाजन ने बताया कि विद्यार्थी जीवन में पढ़ाई के साथ खेलों का भी बहुत महत्व होता है। इसलिए अकादमी में विद्यार्थियों के सम्पूर्ण विकास के लिए शिक्षा व खेलों को बराबर महत्व दिया जाता है और विद्यार्थियों को इस तरह के खेल मुकाबलों में हिस्सा लेने के लिए प्रोतेसाहित किया जाता है। इस खुशी के मौके पर प्रो.महाजन ने प्रांचल व उसके परिजनों को बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here