Saturday, October 17, 2026
Home Education बाल संसद ने स्वच्छता मुहिम के तहत महत्वपूर्ण प्रस्ताव किए पास

बाल संसद ने स्वच्छता मुहिम के तहत महत्वपूर्ण प्रस्ताव किए पास

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला शिक्षा अधिकारी मैडम ललिता अरोड़ा तथा प्रिंसिपल रविंदर कौर के आदेश अनुसार सरकारी स्कूलों में मनाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़े के दौरान सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अज्जोवाल में स्कूल इंचार्ज लेक्चरर शरणदीप कौर के नेतृत्व मे बच्चों की बाल संसद लगाईं गई तथा पौधारोपण किया गया| मैडम कुलविंदर कौर तथा अंजू सिंह के मार्गदर्शन में करवाई गई बाल संसद के दौरान बच्चों ने स्वच्छता के बारे में कई प्रस्ताव रखें तथा पिछले समय के दौरान स्वच्छता बा हरियाली के लिए किए गए कार्यों को भी संसद के पटल पर रखा|

Advertisements

इस दौरान उन्होंने बताया कि बाल संसद इस प्रस्ताव को पारित करती है कि स्वच्छता में स्कूल में दाखिला लेने वाले हर बच्चे को अपना योगदान डालना चाहिए |जो सबसे अधिक स्वच्छता का कार्य करें उसे स्कूल द्वारा सम्मानित भी किया जाना चाहिए ताकि दूसरे बच्चों को भी इससे प्रोत्साहन मिले |एक  प्रस्ताव में बाल संसद ने कहा कि पोस्टर मेकिंग, प्रश्नोत्तरी, स्लोगन राइटिंग तथा रैलियां निकालने के साथ-साथ बच्चों के अभिभावकों को भी स्वच्छता के कार्यक्रमों के साथ जोड़ना चाहिए ताकि बच्चे स्कूल के बाद जब घर जाए तोवहां भी उन्हें स्वच्छता का माहौल मिल सके तथा वह अपने माता-पिता के साथ अपने गली मोहल्ले को साफ रखने में अपना योगदान डाल सके |

इसके अलावा स्कूल के अध्यापकों को भी स्वच्छता तथा हरियाली के साथ जोड़ना चाहिए|क्योंकि अगर अध्यापक बड़ी संख्या में पौधारोपण करेंगे और इसमें बच्चों का सहयोग लेंगे तो निश्चित ही बच्चे पौधों की न केवल परवरिश करेंगे बल्कि इसे बचाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे और इससे हमारा प्रदेश को हरियाली की तरफ ले जाने का लक्ष्य भी पूरी तरह से साकार हो सकेगा | स्कूल इंचार्ज शरणदीप कौर ने कहा कि स्वच्छता अभियान के तहत शानदार कार्य करने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया जाएगा | इस मौके पर चरणजीत सिंह,किशोर कुमार आदि भी उपस्थित थे |फोटो कैप्शन: बच्चों के साथ पौधारोपण करती स्कूल इंचार्ज शरणदीप कौर तथा बाल संसद में भाग लेते बच्चे और उसका अवलोकन करते अध्यापक|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here