Tuesday, October 27, 2026
Home Education बारहवीं के नतीजों में सेंट सोल्जर ग्रुप के छात्रों ने फहराया परचम

बारहवीं के नतीजों में सेंट सोल्जर ग्रुप के छात्रों ने फहराया परचम

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। सेंट्रल बोर्ड आफ सैकेंडरी एजूकेशन नई दिल्ली की ओर से आज घोषित किए गए 12वीं कक्षा की परीक्षा के परिणामों में सेंट सोल्जर ग्रुप आफ इंस्टिट्च्युशनज की होशियारपुर की सभी ब्रांचों के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाइस चेयरपरसन संगीता चोपड़ा ने बताया कि मेडीकल स्ट्रीम में प्रेम प्रकाश ने 96.2 प्रतिशत, साक्षी ने 95 प्रतिशत, अक्षी ने 93 प्रतिशत, मनजीत कौर ने 90.8 प्रतिशत, गगनप्रीत कौर ने भी 90.8 प्रतिशत, राहुल ने 88.4 प्रतिशत ओर आंचल ने 88.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

Advertisements

नान-मेडीकल स्ट्रीम में विकास खांबा ने 90.2 प्रतिशत, तरुणप्रीत सिंह ने 88 प्रतिशत, अशली ठाकुर ने 87.2 प्रतिशत तथा मृदुल पुरी ने 85.8 प्रतिशत तथा अर्दश राणा ने 83.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके इलावा कमर्स स्ट्रीम में अमीशा ने 92.8 प्रतिशत अंक, मनप्रीत कौर ने 91 प्रतिशत ओर शानू ने 85.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संस्था के साथ-साथ अपना तथा अपने माता-पिता का नाम रोशन किया। इस अवसर पर ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाइस चेयरपरसन श्रीमती संगीता चोपड़ा तथा स्कूल प्रिंसिपलज ने सभी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कमाना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here