Monday, October 26, 2026
Home Education 12वीं नॉन मैडिकल की परिक्षा में कान्सेप्ट क्लासेस का जलवा, आशीमा ने...

12वीं नॉन मैडिकल की परिक्षा में कान्सेप्ट क्लासेस का जलवा, आशीमा ने जिले में किया टॉप

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। मिनी सचिवालय के समीप स्थित कोचिंग संस्थान कानसेप्ट क्लासेस में खुशी का माहौल रहा जब सी.बी.एस.सी 12वीं का परिणाम घोषित हुआ। कोचिंग की छात्रा आशीमा कपूर ने 96.2 अंक लेकर सी.बी.एस.सी में जिला में 12वीं नॉन मैडिकल में टॉप किया है। वहीं अकादमी के अन्य छात्र व्यास्तव कपूर, अनुश्री जैन, पार्थ शौर्य ठाकुर आदि ने भी 80 प्रतिशत से अधिक अंक लेकर अकादमी का नाम रोशन किया है।

Advertisements

अकादमी के डायरेक्टर प्रो. राजीव ठाकुर व प्रो. नवल राणा ने बताया कि ये सभी छात्र हाल ही में हुई जे.ई.ई. मेन्ज में भी परिक्षा क्वालिफाइ करके अपनी अकादमी व अपने अभिभावकों का नाम रोशन कर चुके हैं। वहीं प्रो. राजीव ने बताया कि छात्रों की कड़ी मेहनत व अध्यापकों कि लग्न का ही नतीजा है जोकि कान्सेप्ट क्लासेस के छात्र हर फील्ड में अपना लोहा मनवा रहे हैं। वहीं अकादमी के छात्र व्यास्तव कपूर की बड़ी उपलब्धि सराहनीय रही।

जिसमें उसने जे.ई.ई. मेनज में 92 प्रतिशत , एस.आर. एम. ऑल इंडिया में 3हजार वां रैंक व सी.बी.एस.सी बोर्ड में 86.26 प्रतिशत के साथ तीनों परिणामों में लोहा मनवाया। जिसके लिए अकादमी सदस्यों ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए आगे भी इसी तरह मेहनत करने की प्रेरणा दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here