प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठक सम्पन्न

होशियारपुर (22जून): जिला भाजपा होशियारपुर द्वारा जारी प्रेस नोट में जानकारी देते हुए जिला महामंत्री मीनू सेठी ने बताया कि आज प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्यों की वर्चुअल बैठक सम्पन्न हुई। मीनू सेठी ने बताया कि राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ,प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा,क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सौदान सिंह,प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम,प्रदेश सह प्रभारी स नरेन्द्र सिंह रैना,प्रदेश संगठन मंत्री दिनेश कुमार ,केंद्रीय राज्य मंत्री सोमप्रकाश के साथ मनोरंजन कालिया,तीक्ष्ण सूद,सुभाष शर्मा आदि ने अपने अपने विचार रखे।

Advertisements

होशियारपुर जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा,मुकेरियां जिला अध्यक्ष संजीव मिन्हास,नवांशहर जिलाध्यक्ष पूनम माणिक के नेतृत्व में तीनों जिलों के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य होशियारपुर के होली हार्ट जूनियर स्कूल में आयोजित वर्चुअल मीटिंग में उपस्थित हुए। प्रदेश भाजपा नेतृत्व की ओर बैठक में सामूहिक रूप से निक्कमी,नकारा,और भ्रष्ट कैप्टन सरकार से पंजाबियों को मुक्ति दिलाने का संकल्प लिया। बैठक में यहां पिछले कामों की समीक्षा की गई,वही आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों के लिए भी कार्यकर्ताओं को तैयार रहने का निर्देश दिए।

इस मौके पर विजय पठानिया,शिव सूद,डॉ दिलबाग सिंह,कमल चौधरी,कुलविंदर सिंह काका ,विजय अग्रवाल,रमन घई,महिंदरपाल मान,जंगी लाल महाजन,संदीप मिन्हास, राजिंदर छोटू,मुनीश महाजन,सुशील पिंकी,रवि महाजन,जवाहर खुराना,सुदेश शर्मा,शिव तेजपाल,परमजीत सिंह उपस्थित थे।
जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा ने बैठक के सफलता पूर्ण सम्पन्न होने पर होली हार्ट जूनियर स्कूल के प्रिंसिपल अजित अरोड़ा समेत युवा मोर्चा,महिला मोर्चा,ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओ का धन्यवाद किया जिन्होंने सुबह से शाम तक बखूबी अपनी ड्यूटी निभा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here