Monday, October 19, 2026
Home Hoshiarpur बाबा राम देव का महिलाओं के पहरावे को लेकर बयान घटिया मानसिकता...

बाबा राम देव का महिलाओं के पहरावे को लेकर बयान घटिया मानसिकता का प्रतीक: जावेद खान 

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़): शिवसेना सर्वधर्म पार्टी के जि़ला प्रधान जावेद खान की अध्यक्षता में मीटिंग हुई जिसमें बाबा राम देव के द्वारा औरतों के पहरावे को लेकर जो विवादित ब्यान दिया उसकी कड़े शब्दों में निंदा की। इस अवसर पर जावेद खान ने कहा कि महिलाओं के पहरावे को लेकर बाबा राम देव की टिप्पनी बहुत ही शर्मनाक है । यह बाबा रामदेव की महिलाओं के प्रति घटिया मानसिकता को दर्शाती है। उनके इस ब्यान से साफ पता चलता है कि उनके दिल में महिलाओं के प्रति कितना आदर है। समाज को ऐसे ढोंगी बाबों से सावधान रहना चाहिए तथा सरकार द्वारा बाबा रामदेव पर सख्त कानूनी कारवाई करनी चाहिए। 

Advertisements

इस अवसर पर जि़ला चेयरमैन हरजिन्दर सिंह, गुरजिन्दर सिंह बिल्ला, जि़ला महिला मंडल प्रधान संतोष कुमारी, शहरी प्रधान सपना, वार्ड नम्बर 46 की प्रधान रीना और वार्ड 47 की प्रधान तारा रानी भी उपस्थित थीं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here