
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के चिंतपूर्णी रोड नजदीक जैन कॉलोनी के पास एक ट्रैक्टर ट्राली जिसमें धान का सलाग भरा हुआ था रोड के बीच ट्राली का टायर फट गया रात से ही लोग परेशान हो रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर ट्राली के चालक सत्ता सिंह ने बताया कि मोगा से बाघा पुराना से धान का सलाग होशियारपुर के जेसीटी मिल को लेकर जा रहा था रात के समय होशियारपुर के चिंतपूर्णी रोड जो कि एक तरफ से सीवरेज के ऊपर सडक़ बनाने का काम चल रहा था वहीं पर ओवरलोड ट्राली ट्रैक्टर जिसमें धान का सलाग लदा हुआ था एक गाड़ी को साइड देने लगा वहीं पर ट्रैक्टर ट्राली का टायर पंचर हो गया, इतना भजन ट्राली के ऊपर था की ट्राली का हिस्सा टूट गया। रात से ही लोग परेशान हो रहे हैं।












