Sunday, October 11, 2026
Home Hoshiarpur श्री गुरु हरिकिशन पब्लिक स्कूल में लुटेरों का आतंक, लाखों की लूट

श्री गुरु हरिकिशन पब्लिक स्कूल में लुटेरों का आतंक, लाखों की लूट

robery-guru-harikrishan-public-school-hoshiarpur-punjab.jpg

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के होशियारपुर-टांडा मार्ग पर पड़ते गांव पंडोरी खजूर में स्थित श्री गुरु हरिकिशन पब्लिक स्कूल में 2 अगस्त को प्रात:काल करीब 3 बजे अज्ञात लुटेरों ने धावा बोल दिया तथा स्कूल के दो चौंकीदारों को घायल करके स्कूल में पड़ी करीब साढे तीन लाख रुपये की राशि लूट कर फरार हो गए।

Advertisements

इस संबंधी तुरंत पुलिस को सूचना दी गई तथा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरु कर दी है। जानकारी अनुसार स्कूल प्रिंसिपल ने बताया कि वे स्कूल में कैश कम ही रखते हैं। 1 अगस्त को उनका कैशियर छुट्टी पर था तथा इसलिए करीब 3.50 लाख रुपये की रकम स्कूल में पड़ी थी। उन्होंने बताया कि 2 अगस्त को प्रात:काल कुछ अज्ञात लुटेरों ने स्कूल को दो चौंकीदारों को घायल कर स्कूल में पड़ी साढे तीन लाख रुपये की राशि लूट ली। इस संबंधी पुलिस को सूचित किया गया है तथा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तफ्तीश शुरु कर दी गई है।

डी.एस.पी. हरजिंदर सिंह ने भी मौके पर पहुंच कर घटना की जांच की।

थाना प्रभारी बुल्लोवाल प्रदीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा सी.सी.टी.वी. फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। उन्होंने बताया कि जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here