कन्या भ्रूण हत्या करने वालों को ईश्वर कभी माफ नही करता: साध्वी सरोज भारती

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के द्वारा गगरेट में आर्मी गा्रउंड में पांच दिवसीय भगवान शिव कथा का आयोजन किया गया। क था के दूसरे दिन में सर्व श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी सुश्री सरोज भारती जी ने सभी देह प्रसंग का वर्णन किया। साध्वी जी ने बताया कि माता सती ने अपनी देह को किसी बाहरी अग्नि से नही जलाया था बल्कि ध्यान योग से उन्होंने अपने भीतर से ही दिव्य अग्नि को प्रकट किया।

Advertisements

इसलिए जो हमारे समाज मे सती प्रथा की कुरीति थी । उन्होंने बताया कि सती प्रथा के विषय मे पूर्ण ज्ञान ना होने के कारण आज समाज की यह दशा हुई। कथा में माता पार्वती जी के जन्म उत्सव को बढ़ी धूमधाम से मनाया गया। इसके विषय में बताते हुए साध्वी जी ने कहा कि आज से हजारों बर्ष पहले हिमालय राज और मैंना के घर में जब एक पुत्री का जन्म हुआ तो उन्होंनें ने अपनी पुत्री के जन्म को हर्ष-उल्लास के साथ मनाया था।

यह इस बात का प्रमाण है कि हमारे देश में पुत्री को पुत्र से कभी भी कम नही समझा गया। उन्होंने बताया कि कन्या भ्रूण हत्या करने वालो को ईश्वर कभी माफ नही करता। कथा के दौरान ज्योति पूजन भी किया गया। जिसके लिए कुंदन लाल जी, सुरिंदर कुमार, राजविंदर कुमार, रजनीश कुमार, कैप्टन गीरधारी लाल जी, लवली सूद, एडवोकेट मंगल सिंह राणा, करनैल सिंह ने भी दीप प्रज्वलित की रस्म में भाग लिया। इस अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालुगण व गणमान्य सज्जन पहुंचे। अन्य साध्वी बहनों ने सुमधुर भजनों के गायन से उपस्थित प्रेमियों को आनन्द विभोर किया। कथा का समापन विधिवत प्रभु की पावन आरती से किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here