
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला होशियारपुर के ब्लाक तलवाड़ा के तहत पड़ते गांव बरिंगुली में चल रहे एक स्टोन क्रैशर को वन विभाग की टीम ने कार्यवाही करते हुए सील कर दिया। बताया जा रहा है कि क्रैशर किसी कांग्रेसी विधायक का है और उसका बेटा चलाता है।

वन विभाग की टीम ने कार्यवाही को अंजाम दिया। वन विभाग की टीम ने क्रैशर पर मौजूद कर्मियों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि यह किसी कांग्रेसी विधायक के बेटे के नाम पर है। जब उनसे कागजात की मांग की गई तो वह एनओसी नहीं दिखा सके। इस पर वन विभाग की टीम ने क्रैशर को सील कर दिया।











