
टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़)। उपमंडल सब स्टेशन 66 केवी मियाणी में मुख्य पावर ट्रांसफार्मर को अचानक भयानक आग लगने के कारण करोड़ों रूपए का नुकसान हो गया। आज दोपहर 12 बजे के करीब तकनीकी कारणों के कारण पावर हाऊस के मुख्य ट्रांसफार्मर नंबर 1 के बुश में से धुंआ निकलना शुरू हुआ देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आज फैलते हुए दूसरे ट्रांसफार्मर को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें काफी दूर तक देखी जा सकती थी। सूचना मिलने पर आग बुझाने के लिए दसूहा फायर ब्रिगेड की 4 टीमों ने दो घंटों की जद्दोजाहद के बाद आग पर काबू पाया गया।

पंजाब राज पावर कारपोरेशन के एक्सियन जसविंदर सिंह विर्दी, एक्सियन जसवंत सिंह वन मंडल, एसडीओ जसवंत सिंह मियाणी, एसडीओ सुखवंत सिंह इत्यादि मंडल में पहुंचे तथा बताया कि तकनीकी कारणों के कारण आग लगी है। जिसकी जांच की जाएगी। आग लगने से करीब 15 करोड़ रूपए की कीमत के ट्रांसफार्मरों को पूरी तरह नुक्सान हुआ है। इस मौके पर होशियारपुर से फायर बिग्रेड की टीम में प्रवीण कुमार लीडिंग फायरमैन, रवि कुमार, हरमिंदर सिंह, रणजीत सिंह ने कड़ी मशकत से आग पर काबू पाया।












