मुख्यमंत्री की तरफ से चार दशकों बाद टोक्यो ओलम्पिक के सेमीफाइनल में पहुँचने के लिए भारतीय हॉकी टीम को बधाई

चंडीगढ़(द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज भारतीय पुरुष हॉकी टीम को टोक्यो ओलम्पिक के सेमीफाइनल में पहुँचने के लिए बधाई दी है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने टवीट करते कहा, ‘‘टोको ओलम्पिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुये ग्रेट ब्रिटेन के खि़लाफ़ 3-1 के अंतर से जीत हासिल की और 41 वर्षों बाद ओलम्पिक की सर्वोच्च चार टीमों में जगह बनाई। मुझे इस बात की बहुत ख़ुशी है कि पंजाब के तीन खिलाड़ियों दिलप्रीत सिंह, गुरजंट और हार्दिक सिंह की तरफ से विरोधी टीम के खि़लाफ़ तीन गोल दागे गए। आपको बधाई और अब स्वर्ण पदक के लिए आगे बढ़े।’’

Advertisements

ज़िक्रयोग्य है कि भारतीय हॉकी टीम आखिरी बार साल 1980 के मॉस्को ओलिम्पक खेलों में सर्वोच्च चार टीमों में पहुँची थी जहाँ आखिर में उसने स्वर्ण पदक हासिल किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here