Thursday, October 22, 2026
Home Hoshiarpur कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने गांव सलेरन में 34 लाख रुपए की लागत...

कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने गांव सलेरन में 34 लाख रुपए की लागत से हुए कार्यों व होने वाले कार्यों का किया उद्घाटन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि गांवों के विकास को लेकर पंजाब सरकार की ओर से विशेष अभियान चलाया गया है, जिसके अंतर्गत गांवों की हर बुनियादी जरुरतों को पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण विकास को लेकर किसी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ रही है। वे गांव सलेरन में स्मार्ट विलेज कैंपेन के अंतर्गत करीब 34 लाख रुपए की लागत से हुए कार्यों व होने वाले कार्यों का उद्घाटन करने के दौरान गांव वासियों को संबोधित कर रहे थे।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि गांव में करीब 26 लाख रुपए की लागत से श्मशानघाट का निर्माण, अंडर ग्राउंड पाइप लाइन व सोलर लाइटें लगाने के कार्य की जहां शुरुआत करवाई गई वहीं करीब 9 लाख रुपए की लागत से गलियों-नालियों के निर्माण कार्य को मुकम्मल करवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि आनेे वाले समय में गांव की अन्य जरुरतों को भी पहल के आधार पर पूरा किया जाएगा।
इस मौके पर सरपंच सुरिंदर कौर, एडवोकेट नवजिंदर सिंह बेदी, पंच कुलदीप चंद, कमलजीत सिंह, रेशम लाल, सुरिंदर कौर, पूर्व सरपंच राम धन, गुरविंदर सिंह, कश्मीर सिंह, निर्मल देवी, किशन सिंह भी मौजूद थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here