Sunday, November 1, 2026
Home Punjab टोक्यो ओलंपिक में शानदार जीत भारत में हाकी की पुरानी शान बहाल...

टोक्यो ओलंपिक में शानदार जीत भारत में हाकी की पुरानी शान बहाल करने का मार्ग प्रशस्त: जिलाधीश

जालंधर(द स्टैलर न्यूज़): टोक्यो ओलंपिक में शानदार जीत पर भारतीय टीम को बधाई देते हुए डिप्टी कमिश्नर जालंधर घनश्याम थोरी ने कहा कि यह जीत देश में राष्ट्रीय खेल की शान को फिर बहाल करने में अहम भूमिका निभाएगी। टीम के नाम बधाई संदेश में डिप्टी कमिश्नर, जो कि ओलंपियन सुरजीत हाकी अकादमी के प्रधान भी है, ने कहा कि कैप्टन मनप्रीत सिंह के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने जर्मनी पर शानदार जीत पर पूरा देश गर्व महसूस कर रहा है। उन्होनें कहा कि हमारी राष्ट्रीय खेल होने के बावजूद हाकी खेल क्षेत्र में बहुत पीछे रह  गई थी। श्री थोरी ने कहा कि चार दशकों के बाद ओलंपिक में मैडल जीत कर 41 साल के बाद इतिहास कायम किया है ।

Advertisements

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि इस जीत को खेल के इतिहास में सुनहरी अक्षरों में लिखा जाएगा। उन्होनें कहा कि कैप्टन मनप्रीत सिंह, जो कि ज़िले के गाँव मिट्ठापुर के है, ने कामयाबी की एक नई दास्तान को रचा है और उनकी इस शानदार भूमिका के लिए हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होनें कहा कि यह युवाओं की शक्ति को रचनात्मिक तरफ विशेषकर खेल के क्षेत्र में लगाने में मददगार साबित होगा।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि इस दिन ने यह सिद्ध कर दिया है कि हाकी खेल फिर सुरजीती के रास्ते पर चल पड़ी है। टीम की भरपूर प्रशंसा करते हुए उन्होनें कहा कि टीम की तरफ से देश में पैदा हुए महान ओलंपियन की शान को बरकरार रखा है। श्री थोरी ने कहा कि इस जीत ने राष्ट्रीय खेल को फिर सुरजीत के लिए एक बड़ी लहर की नींव रखी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here